छत्तीसगढ़

बीजेपी दफ्तर रायपुर में आज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुनी समस्याएं

Nilmani Pal
2 Aug 2024 10:57 AM GMT
बीजेपी दफ्तर रायपुर में आज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुनी समस्याएं
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी ऑफिस में सहयोग केंद्र से शुरू हो गया। इस सहयोग केंद्र में छत्तीसगढ़ में आम लोग और पार्टी कार्यकर्ता मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। वह अपनी समस्याएं उनके सामने रखकर समाधान करवा रहे हैं। इस सहयोग केंद्र में लोगों की समस्याओं पर मंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दे रहे हैं।

इस सहयोग केंद्र में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल Minister Shyam Bihari Jaiswal ने जन शिकायतें सुनी। उनके पास अलग-अलग जिलों से कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने निर्देश दिए हैं। इसके पहले सरकार के दूसरे मंत्री भी सहयोग केंद्र में आकर लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं।

भाजपा ने सत्ता में काबिज होने के बाद सहयोग केंद्र का संचालन शुरू किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के चलते यह सहयोग केंद्र महज 15 दिन ही चल पाया। इस दौरान मंत्रियों ने बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। पहले दिन उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने समस्याओं को सुनकर और उसे सुलझाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

Next Story