एयर कंडीशनर खराब मिलने पर भड़के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पहुंचे थे DKS हॉस्पिटल

रायपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की रियल्टी चेक करने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खुद धरातल में उतरे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे। यहां अलग-अलग वार्डों में भ्रमण के दौरान कई एयर कंडीशनर खराब मिले। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 24 घंट के भीतर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया है।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और व्यवहार के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाया कि अस्पताल के कई वार्डों में एयर कंडीशनर (AC) खराब हैं, जिसके कारण मरीजों को गर्मी में असुविधा हो रही है. इसे गंभीरता से लेते हुए जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी खराब एसी को ठीक करने या नए एसी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।





