छत्तीसगढ़

मंत्री शिवकुमार डहरिया की पहल से आयुष सादानी को मिली एक लाख रुपए की मदद

Admin2
24 Jun 2021 1:17 PM GMT
मंत्री शिवकुमार डहरिया की पहल से आयुष सादानी को मिली एक लाख रुपए की मदद
x

रायपुर। अपने पिता के इलाज में बहुत पैसा खर्च कर कर्ज में डूब गए आरंग के आयुष सादानी को नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से एक लाख रुपए की मदद मिली है। आयुष सादानी ने मंत्री डॉ. डहरिया को अपनी आर्थिक स्थिति को बताते हुए सहायता के लिए आवेदन दिया था। जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने अपनी अनुशंसा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आवेदन प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री द्वारा स्वेच्छानुदान मद से आयुष के पिता के उपचार में आए व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए एक लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री डॉ डहरिया ने आयुष को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया तो उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पिता के इलाज के दौरान अधिक राशि खर्च हो गई थी। आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें और उनके परिवार को राहत मिली है।

Next Story