छत्तीसगढ़

मंत्री शिवकुमार डहरिया कल से इंदौर दौरे पर

Nilmani Pal
24 Nov 2022 4:12 PM IST
मंत्री शिवकुमार डहरिया कल से इंदौर दौरे पर
x

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया चार दिवसीय दौरे पर इंदौर मध्यप्रदेश जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. डहरिया 25 नवम्बर को सवेरे 10ः30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होकर 11ः55 बजे इंदौर पहुंचेगें।

डॉ. डहरिया 26 नवम्बर को इंदौर से 8 बजे सड़क मार्ग से महू जायेंगे और वहां डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म भूमि पहंुचकर बाबा साहब को नमन करेंगे तथा वहां पर 73 वें संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. डहरिया 27 नवम्बर को महू में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेगें। डॉ. डहरिया 28रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया का दौरा कार्यक्रम नवम्बर को सवेरे 6ः5 बजे इंदौर से वायु-यान द्वारा रवाना होकर सवेरे 7ः58 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

Next Story