छत्तीसगढ़
मंत्री शिवकुमार डहरिया ने छछानपैरी में निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
Nil dhankar
9 Oct 2021 2:24 PM IST

x
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम छछानपैरी में कल मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छछानपैरी में करीब 18 लाख रूपए की लागत से बनने वाले पहुंच मार्ग का शुभारंभ कर अन्य विकास कार्याें का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक धनेन्द्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवकीनंदन साहू, सभापति नेहा कुर्रे, छछानपैरी की सरपंच भानमति महेन्द्र चेलक सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Next Story





