छत्तीसगढ़

लॉकडाउन के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, समीक्षा के बाद लिया जाएगा फैसला

Admin2
7 April 2021 7:46 AM GMT
लॉकडाउन के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, समीक्षा के बाद लिया जाएगा फैसला
x

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन रिकॉर्ड नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई। इन हालातों को देखते हुए सरकार एक बार फिर से लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने लॉकडाउन के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि कोरोना के रोकथाम को लेकर सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं चर्चा के बाद ये तय होगा कि प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाया जाए या नहीं। विस्तृत समीक्षा के बाद ही सरकार लॉकडाउन पर फैसला सुनाएगी।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने लॉकडाउन के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि कोरोना के रोकथाम को लेकर सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।

Next Story