छत्तीसगढ़

जनरल प्रमोशन पर मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, निजी स्कूलों को मानना ही होगा सरकार का फैसला

Admin2
25 March 2021 2:02 PM IST
जनरल प्रमोशन पर मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, निजी स्कूलों को मानना ही होगा सरकार का फैसला
x

रायपुर। निजी स्कूलों के जनरल प्रमोशन से इनकार पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शासकीय हो या निजी स्कूल सरकार का निर्णय तो मानना ही होगा. अगर निजी स्कूलों को कोई समस्या है तो वह अपनी बात रख सकते हैं. सरकार ने जनरल प्रमोशन का निर्णय लिया है.

मंत्री रविंद्र चौबे ने रायपुर और दुर्ग में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि वैक्सीनेशन बढ़ाना और सावधानी बरतना जरूरी है. गाइडलाइन का सभी को पालन करना आवश्यक है. जहां जरूरत होगी सख्ती भी बढ़ती जाएगी, इसीलिए मास्क पर जुर्माना भी बढ़ाया गया है. सरकार संक्रमण का फैलाव रोकने सभी मोर्चे पर काम कर रही है.

Next Story