छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान

jantaserishta.com
4 Aug 2023 11:05 AM IST
विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान
x
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोगों ने दावा किया था कि वे 65+ सीटें जीत रहे हैं, लेकिन उनका दवा फेल हो गया और हम 68 सीटें जीते। इस बार के चुनाव में भाजपा अगर दहाई का आंकड़ा भी छू ले तो उनके लिए ये बड़ी जीत होगी। मंत्री चौबे ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि, चाणक्य अमित शाह का गणित फेल हो गया है।
मतदाताओं से मांगे सुझाव
मिशन 2023 में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा पहले 90 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से सुझाव पेटी के जरिए सुझाव लेगी, इसके बाद घोषणा पत्र तैयार करेगी। गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा ने घोषणा पत्र सुझाव अभियान: छत्तीसगढ़िया मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्षों को सुझाव पेटिका वितरित की गई। इन्हीं पेटियों में मतदाताओं के सुझाव बंद होंगे। सुझाव पेटी के अलावा भाजपा ने वाट्सएप नंबर 9548656500 और मेल आइडी [email protected] जारी किया। वाट्सएप नंबर पर पहले ही दिन करीब दो हजार सुझाव प्राप्त हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story