छत्तीसगढ़

मंत्री रविन्द्र चौबे आज बेमेतरा दौरे पर

Nil dhankar
18 Jan 2022 9:10 AM IST
मंत्री रविन्द्र चौबे आज बेमेतरा दौरे पर
x
रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज बेमेतरा जिले के ग्राम ठेलका और करही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री रविन्द्र चौबे आज दोपहर 2 बजे ग्राम ठेलका में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में अविनाश चौबे, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जागेश पटेल, जनपद अध्यक्ष दिनेश वर्मा विशिष्ठ अतिथि होंगे। मंत्री चौबे इसके पश्चात ग्राम करही जाएंगे और वहां मां शाकम्भरी जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Next Story