छत्तीसगढ़

राजनांदगांव दौरे पर रवाना हुए मंत्री रविन्द्र चौबे

Nilmani Pal
17 Nov 2021 5:36 AM GMT
राजनांदगांव दौरे पर रवाना हुए मंत्री रविन्द्र चौबे
x

रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रवाना हुए। कृषि मंत्री चौबे सुबह 11.15 बजे अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम मोंगरा पहुंचेंगे। चौबे ग्राम मोंगरा में मोंगरा बैराज का निरीक्षण करेंगे एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। कृषि मंत्री दोपहर 1.30 बजे ग्राम मोंगरा से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमर्दा पहुंचेंगे। कृषि मंत्री श्री चौबे ग्राम कुमर्दा में कृषक सम्मान समारोह तथा दीपावली समारोह में शामिल होने के बाद वहां से शाम 5 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story