छत्तीसगढ़
मंत्री रामविचार नेताम ने सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का लिया आशीर्वाद
Nil dhankar
23 April 2025 2:16 PM IST

x
रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया में तस्वीरें साझा करते मंत्री ने बताया, गत दिवस नई दिल्ली प्रवास के दौरान सनातन धर्म के ध्वजवाहक, संरक्षक एवं पूजनीय सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज — जो कि एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु, प्रेरक वक्ता और लेखक हैं — से भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।
संतों का संग ही जीवन की दिशा और दशा दोनों को बदल देता है। उनके आशीर्वचनों से मन शुद्ध होता है, और आत्मा को एक अनुपम शांति की अनुभूति होती है। इस पावन अवसर पर महाराज जी के दिव्य वचनों ने अंतःकरण को गहराई से स्पर्श किया और हृदय को अत्यंत शीतलता एवं ऊर्जा से भर दिया।
संत दर्शन से मिटे अज्ञान,
मिले जीवन को नव प्राण।
Next Story





