छत्तीसगढ़

मंत्री रामविचार नेताम ने सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों संग खेली होली

Nilmani Pal
14 March 2025 8:26 AM GMT
मंत्री रामविचार नेताम ने सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों संग खेली होली
x

रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों संग होली खेली। x में मंत्री नेताम ने कहा, आज नए रायपुर स्थित आवास पर अपनी धर्मपत्नी पुष्पा नेताम के साथ सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों संग रंगों के उत्सव होली का आनंद लिया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। रंगों की इस उमंग भरी होली से हर जीवन खुशहाल हो, हर आंगन सुख-समृद्धि से भरे!

यह भी पढ़े

होली का त्योहार छत्तीसगढ़ में धूमधाम से हर आम और खास व्यक्ति मना रहा है। इस बीच जुमे की नमाज के समय में भी बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एक दिन पहले ही जशपुर रवाना हो चुके थे, वह आम लोगों के साथ होली का त्योहार मना रहे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी भिलाई के अपने निवास में होली मना रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली प्रवास पर थे लेकिन त्योहार के लिए वह भिलाई लौटे।

Next Story