छत्तीसगढ़
सड़क हादसे में घायल हुए मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्रियों ने स्वस्थ होने की प्रार्थना की
Shantanu Roy
22 Nov 2024 10:02 PM IST

x
CM साय ने किया ट्वीट
Raipur. रायपुर। कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। छत्तीसगढ़ के कृषी मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बेमतरा के पास हुआ। हादसे में मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। मंत्री के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। एक्सीडेंट के बाद मंत्री रामविचार नेताम को सिमगा के हॉस्पिटल में लाया गया था। सिमगा अस्तपाल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल के लिए रेफर किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी श्री रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 22, 2024
प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।@RamvicharNetam
मंत्री टंकराम वर्मा
कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। प्रभु श्री राम जी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री राम विचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।प्रभु श्री राम जी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।@RamvicharNetam
— Tank Ram Verma (@tankramvermabjp) November 22, 2024
मंत्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़ शासन में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के कार दुर्घटना में चोटिल हो जाने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना करता हूँ।
छत्तीसगढ़ शासन में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल हो जाने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है।
— लखन लाल देवांगन (मोदी का परिवार) (@LakhanLalDewan1) November 22, 2024
प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना करता हूँ ।
उन्हें एम्बुलेंस के जरिये ग्रीन कॉरिडोर से रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम कवर्धा दौरे पर थे। यहां से देर शाम रायपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान जब उनका काफिला बेमेतरा के जेवरा गांव के पास पहुंचा था तभी तेज रफ़्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। मंत्री के हाथ, पैर और सिर पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। फिलहाल मंत्री को रायपुर लाया गया है। हादसे की खबर के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर SSP संतोष सिंह सहित उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में हॉस्पिटल पहुंच गये है। मंत्री को ग्रीन कारिडोर बनाकर रायपुर लाया गया है।
Next Story





