
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति और समाज सेवा जगत के लिए दुःखद समाचार सामने आया है। रायपुर की पहली महिला विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने की पूज्य माताजी रजनी ताई उपासने के निधन पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मंत्री रजवाड़े ने अपने शोक संदेश में कहा कि रजनी ताई उपासने का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने जनसेवा और समाजहित के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सादगी और समर्पण ने उन्हें जनता के बीच विशेष स्थान दिलाया। लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गौरतलब है कि रजनी ताई उपासने 1977 में रायपुर से जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर शहर की पहली महिला विधायक बनी थीं। राजनीति में आने से पहले से ही वे जनसंघ की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं और कई आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से रायपुर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
Tagsरजनी ताई उपासने निधनरायपुर पहली महिला विधायकलक्ष्मी रजवाड़े शोक संदेशसच्चिदानंद उपासने माताछत्तीसगढ़ राजनीतिभाजपा महिला नेताजनसंघ कार्यकर्ता रायपुरRajni Tai Upasne diesRaipur's first woman MLALaxmi Rajwade condolence messageSachchidanand Upasne MataChhattisgarh politicsBJP women leaderJansangh worker Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





