छत्तीसगढ़

मंत्री ओपी चौधरी का नया अंदाज, बजाया तबला

Nil dhankar
26 Sept 2024 9:44 AM IST
मंत्री ओपी चौधरी का नया अंदाज, बजाया तबला
x
वीडियो

रायपुर raipur news। वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायपुर के कला केंद्र में पहुंचे। वित्तमंत्री चौधरी और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कला केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों के साथ जमीन पर बैठकर तबला बजाकर संगत किए। वित्त मंत्री चौधरी ने कला केंद्र के बच्चों के साथ बातचीत की और कला केंद्र में में प्रशिक्षणार्थियों के गाने को सुनकर प्रशंसा की। वित्त मंत्री चौधरी ने कला केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। Finance Minister OP Choudhary

उन्होंने कला केंद्र की सरहाना करते हुए कहा कि भविष्य में कला एक अच्छा कैरियर के रूप में अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कला केंद्र बच्चे और युवाओं के कला प्रतिभा को उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मंच से बच्चों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित होगा।


Next Story