छत्तीसगढ़

अखिल सेन से कॉल पर मंत्री ओपी चौधरी ने की बातचीत

Shantanu Roy
7 May 2025 9:30 PM IST
अखिल सेन से कॉल पर मंत्री ओपी चौधरी ने की बातचीत
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ बोर्ड में 12वीं टॉपर अखिल सेन से पूर्व कलेक्टर एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी से बातचीत की। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष राज्य के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।


हायर सेकेंडरी परीक्षा में कांकेर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कोडागांव के अखिल सेन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रायगढ़ दौरे पर आए प्रदेश के पूर्व कलेक्टर और वर्तमान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अखिल सेन से विशेष भेंट कर उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला, गोंडाहूर (कांकेर) की छात्रा ईशिका बाला ने टॉप कर राज्य को गौरवान्वित किया है।

हायर सेकेंडरी परीक्षा टॉपर्स सूची इस प्रकार है:
दूसरा स्थान: श्रुति मंगटानी – विजय इंग्लिश उच्च. मा. शाला, मनेन्द्रगढ़
तीसरा स्थान: वैशाली साहू – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बेरला
चौथा स्थान: हिमेश कुमार यादव – स्वामी आत्मानंद स्कूल, कसडोल
पांचवां स्थान: लुभी साहू – सरस्वती स्कूल, बलौदाबाजार
छठवां स्थान: निशा एक्का – डीपीएस स्कूल, जशपुर
सातवां स्थान: पल्लवी वर्मा – स्वामी आत्मानंद स्कूल, आमापारा रायपुर
आठवां स्थान: कार्तिका यादव – शासकीय स्कूल, कोडातरई, रायगढ़
नौवां स्थान: धनेश्वरी यादव – कन्या उच्च. मा. शाला, मंदिर हसौद
दसवां स्थान: रूचिका साहू – संत ध्यानेश्वर स्कूल, रायपुर

हाई स्कूल परीक्षा टॉपर्स सूची इस प्रकार है:
दूसरा स्थान: नमन कुमार खुटिया – स्वामी आत्मानंद स्कूल, जशपुर
तीसरा स्थान: लिब्यांश देवांगन – स्वामी आत्मानंद स्कूल, सिमगा
चौथा स्थान: रिया केवट – स्वामी आत्मानंद स्कूल, डोंडी, बालोद
पांचवां स्थान: हेमलता पटेल – सेंट माइकल स्कूल, लैलूंगा, रायगढ़
छठवां स्थान: तीपेश यादव – स्वामी आत्मानंद स्कूल, जशपुर
सातवां स्थान: अविनाश साहू – शासकीय आरएमएसए स्कूल, देवरी, बेमेतरा
आठवां स्थान: जयेंद्र जायसवाल – सरस्वती शिशु मंदिर, पांडातरई, कबीरधाम
नौवां स्थान: प्रवीण प्रजापति – सरस्वती स्कूल, चंद्रपुर, सक्ती
दसवां स्थान: जीवन समद्दार – शासकीय आरएमएसए स्कूल, हांकेर, कांकेर
इन छात्रों की मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिनाइयों के बावजूद उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग ने भी सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Next Story