छत्तीसगढ़

मंत्री ओपी चौधरी ने साझा किया भावुक कर देने वाला वीडियो, कहा- ‘सच्चे प्रेम-विश्वास का रंग सबसे गहरा

Shantanu Roy
15 March 2025 6:58 PM IST
मंत्री ओपी चौधरी ने साझा किया भावुक कर देने वाला वीडियो, कहा- ‘सच्चे प्रेम-विश्वास का रंग सबसे गहरा
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "यह वीडियो मिला तो महसूस हुआ कि सच्चे प्रेम-विश्वास का रंग सबसे गहरा होता है।" मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि वह राजनीति में इन मासूम बच्चों के भविष्य को संवारने और विकास की राजनीति को अपना संकल्प बनाने के लिए आए हैं।


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य के बजट और अपने विभागों के माध्यम से उनका निरंतर यही प्रयास रहता है कि बच्चों और युवाओं के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित किए जाएं। उनके इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं, जहाँ समर्थकों ने उनकी सोच और कार्यों की सराहना की है।
Next Story