छत्तीसगढ़
राज्योत्सव की तैयारियों का मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में किया निरीक्षण
Shantanu Roy
30 Oct 2025 5:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले आज नवा रायपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर बड़े स्तर पर निरीक्षण किया गया। इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, अतिथि बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं।
'रजत जयंती महोत्सव' में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के छत्तीसगढ़ आगमन से पूर्व आज नवा रायपुर में कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) October 30, 2025
इस उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव… pic.twitter.com/vAQiRxz6uC
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग, एंट्री और एग्जिट रूट्स के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं की भी विस्तृत व्यवस्था की गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष का यह समारोह प्रदेश के गौरव और विकास की प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हम सबके लिए सम्मान की बात है।” वहीं, मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस आयोजन को जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रगति का संदेश देशभर में पहुंचे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को सुबह रायपुर पहुंचेंगे और नवा रायपुर में राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। राजधानी रायपुर से लेकर नवा रायपुर तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी रूटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रधानमंत्री का दौरा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





