छत्तीसगढ़

मंत्री ओपी चौधरी ने शिवराज सिंह चौहान के अंबिकापुर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
9 May 2025 2:19 PM IST
मंत्री ओपी चौधरी ने शिवराज सिंह चौहान के अंबिकापुर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
x

अंबिकापुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड में "प्रधानमंत्री आवास योजना "कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में आज माननीय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिला प्रशासन एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे। वे अंबिकापुर में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें वे प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात देंगे। साथ ही सरगुजा संभाग को कई अन्य योजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना है। इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य के कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।

Next Story