छत्तीसगढ़
मंत्री ओ.पी.चौधरी ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले छात्रों को वीडियो कॉल कर दी बधाई
Shantanu Roy
8 May 2025 7:40 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ जिले से कक्षा दसवीं और बारहवीं के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले छात्रों से वीडियो कॉल में बात कर उन्हें इस सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रावीण्य सूची में आने वाले सभी 5 छात्रों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ से कक्षा 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले पांचों छात्र आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। इनमें कक्षा 10 वीं की छात्रा हेमलता पटेल, आयुषी कुमारी एवं रौनित चौहान तथा कक्षा 12 वीं की छात्रा कृतिका यादव एवं तरंग अग्रवाल शामिल थे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बच्चों से कहा कि अब आगे सही प्लानिंग के साथ अपने करियर को दिशा देने में जुट जाएं। अगले 7-8 सालों की आपकी मेहनत आपके पूरे जीवन को बदल सकती है। स्पष्ट लक्ष्य और सही रणनीति के साथ किया गया प्रयास सफलता के नई राहें खोलेगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज करियर बिल्डिंग के लिए कई नए फील्ड और अवसर उपलब्ध हैं। जो कुछ सालों पहले तक नहीं थे। उन्होंने छात्रों से कहा कि जो भी करें।
उसके लिए अपने मुख्य रणनीति के साथ बैकअप प्लानिंग भी तैयार रखें। जीवन किसी एक सफलता या सफलता पर नहीं टिका है। सफल होते हैं तो अगले लक्ष्य की ओर दुगुने जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। असफलता से निराश नहीं होना है। आपका एटीट्यूड ही आपका भविष्य तय करेगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी सफल बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की लगन और मेहनत के साथ उनकी इस सफलता के शिल्पी आप भी हैं। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बच्चों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराना बड़ी बात हैं। इसमें पालकों और शिक्षकों की सबसे अहम भूमिका होती है। एक बार बच्चा अपनी जिम्मेदारियों को समझ जाता है तो फिर अपने परिश्रम से सफलता के नित नया आयाम तय करता है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों को अपने करियर के लिए आवश्यक स्किल डेवलेपमेंट के साथ इंटरनेट का अपने नॉलेज बिल्डिंग में सही इस्तेमाल करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बच्चों को रचनात्मक हॉबीज और खेल कूद की गतिविधियों से भी जुड़े रहने का सुझाव दिया। इस दौरान तरसीला एक्का, नरेंद्र चौधरी, भुवनेश्वर पटेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, बच्चों के पालक व शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





