
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, राज्य शाखा रायपुर द्वारा प्रदत्त मोबाइल मेडिकल यूनिट को आज छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सहज एवं सुलभ बनाया जाएगा। यह यूनिट लोगों के द्वार तक पहुंचकर समय पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस पहल से उन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, जहां नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढऩे के साथ ही लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर जिला प्रबंध समिति के सभापति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला प्रबंध समिति के राज्य प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।सरकार और रेड क्रॉस सोसायटी की इस पहल को ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





