छत्तीसगढ़

मंत्री मोहम्मद अकबर ने छेरछेरा में किसानों को दिया धान का दान

jantaserishta.com
17 Jan 2022 10:12 PM IST
मंत्री मोहम्मद अकबर ने छेरछेरा में किसानों को दिया धान का दान
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर उनके शंकरनगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय छेरछेरा मांगने आये नवा रायपुर के किसानों को बड़ी ही विनम्रता और सम्मान के साथ धान का दान दिया। उन्होंने इस मौके पर किसान मंच समिति के सभी पदाधिकारी एवं किसान भाईयों को छेरछेरा पर्व और शाकम्भरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मंत्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजीवन में छेरछेरा पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व दानशीलता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। किसान मंच समिति से जुड़े हमारे अन्नदाता किसान भाई आज इस पावन पर्व पर छेरछेरा मांगकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। मंत्री श्री अकबर को इस मौके पर किसान मंच समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवा रायपुर में पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मंत्री अकबर ने किसान भाईयों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों का यथोचित समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story