छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया राष्ट्र जागरण शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में हुई सम्मिलित

Shantanu Roy
31 March 2025 9:43 PM IST
मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया राष्ट्र जागरण शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में हुई सम्मिलित
x
छग
Bhatgaon. भटगांव। छत्तीसगढ़ के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में आयोजित 24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सहभाग किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और आत्मशुद्धि का एक सशक्त माध्यम है।


मंत्री रजवाड़े ने इस पवित्र अनुष्ठान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गायत्री महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। उन्होंने माँ गायत्री से सभी के कल्याण और राष्ट्र उत्थान की प्रार्थना की। इस महायज्ञ के माध्यम से समाज में लोकमंगल की भावना को सशक्त करने और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
Next Story