छत्तीसगढ़
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीरपुर श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
Nil dhankar
12 April 2025 1:43 PM IST

x
रायपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीरपुर श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा, आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बीरपुर मोड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोकमंगल, सुख-शांति और प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। जय श्री राम! जय बजरंगबली!
हनुमान भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानि 12 अप्रैल 2025, शनिवार को हनुमान जयंती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन आज भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ बजरंगबली का जन्मोत्सव (hanuman janmotsav) मनाया जा रहा है। कहीं सुंदरकांड को कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बता दें कि मंदिरों में भोर होते ही भक्तों की भीड़ पवनपुत्र के दर्शन के लिए उमड़ना शुरू हो गई थी।
Next Story





