छत्तीसगढ़
कांदुल में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
Shantanu Roy
25 April 2025 10:56 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने शनिवार को रायपुर के ग्राम कांदुल में आयोजित छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर परिक्षेत्र के सामाजिक आदर्श विवाह समारोह में शिरकत की। इस समारोह में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों ने सात फेरे लिए। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने समारोह में उपस्थित होकर सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने समाज द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।
आज रायपुर स्थित ग्राम कांदुल में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर परिक्षेत्र द्वारा आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुई और सभी नवविवाहित जोड़ों को मंगलकामनाएं प्रेषित की।
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) April 25, 2025
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू जी एवं साहू समाज के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित… pic.twitter.com/UwYlaOIZan
जिससे सामाजिक एकता और समरसता को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में साहू समाज के विभिन्न पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराए गए। मंत्री रजवाड़े ने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह आयोजन समाज में व्यर्थ की दिखावेबाजी को रोकने और आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





