छत्तीसगढ़
CG के मंत्री का पलटवार, इस सांसद पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
jantaserishta.com
20 March 2024 1:26 PM IST

x
सरोज पांडेय को बाहरी बताए जाने पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पलटवार किया है.
रायपुर: कांग्रेस द्वारा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय को बाहरी बताए जाने पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय कोई बाहर की नहीं हैं. छत्तीसगढ़ की बेटी हैं.
ज्योत्सना महंत कहां कोरबा की हैं. वह भी तो बाहर से ही आई हैं. हम कोरबा के रहने वाले हैं और वहां के कार्यकर्ताओं में और जनता में भारी उत्साह है. सरोज पांडेय लाखों वोटो से जीतने वाली हैं. ज्योत्सना महंत ने सांसद रहते हुए 5 साल कोई काम नहीं किया है.
मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि महंत ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है वो है भ्रष्टाचार. मुझे कोरबा से विधायक बने 3 महीना हुआ है भाजपा ने डीएमएफ फंड में 35, 37 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है. इन लोगों ने केवल एक ही काम किया है, वो है कमीशनखोरी.
बता दें कि कोरबा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है. इनके सामने कांग्रेस ने वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत को रिपीट किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





