छत्तीसगढ़

मंत्री लखन लाल देवांगन आज हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ

Nil dhankar
8 Oct 2024 7:21 AM IST
मंत्री लखन लाल देवांगन आज हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ
x

कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज शाम 5.15 बजे कोरबा के घण्टाघर स्थित ओपन थियेटर में हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात केबिनेट मंत्री श्री देवांगन कोरबा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

काबिजकास्त भूमि के व्यवस्थापना के प्रकरण में आवेदक को 17 अक्टूबर को होना होगा कलेक्टर न्यायालय में उपस्थित

अम्बिकापुर प्रभारी अधिकारी कलेक्टर वाचक शाखा ने बताया कि काबिजकास्त भूमि का 152 प्रतिशत की दर से व्यवस्थापन/आबंटन करने के संबंध में आवेदक आलोक कुमार सिंह निवासी आंबेडकर चौक के पीछे शनि मंदिर के पास नमनाकला द्वारा प्रस्तुत आवेदन के उक्त प्रकरण में स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से नियत तिथि 17 अक्टूबर 2024 कलेक्टर न्यायालय में दिन के 12 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने पर आवेदक के विरुद्ध प्रकरण में एकपक्षीय कार्यवाही कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Next Story