छत्तीसगढ़

मंत्री कवासी ने भाजपा नेताओं को कहा बरसाती मेंढ़क, देखें वीडियो

jantaserishta.com
28 April 2022 9:34 PM IST
मंत्री कवासी ने भाजपा नेताओं को कहा बरसाती मेंढ़क, देखें वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर: चुनाव को लेकर बस्तर में राजनीति हमेशा गरमाई नजर आती है, चाहे वह बड़े नेताओं का दौरा हो या बयान बाजी की बारी हो. अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेताओं को बरसाती मेंढक कह दिया है.

दरअसल, आबकारी मंत्री और बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 2 दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर हैं. आज गुरुवार को उन्होंने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता ली.
इस दौरान कवासी लखमा ने एक तरफ जहां केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की. लखमा ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि अब चुनाव सामने है, इसलिए भाजपा के केंद्रीय नेता और मंत्री बरसाती मेंढक की तरह बाहर निकल रहे हैं
नेता बार-बार बस्तर आ रहे हैं. कभी सुकमा तो कभी दंतेवाड़ा आकर टर्र-टर्र करते हैं. उनका कहना है कि भारत सरकार के मंत्री आएं उनका स्वागत है, लेकिन बस्तर की जनता को कुछ देकर जाएं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story