छत्तीसगढ़

मंत्री कवासी लखमा ने सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लिए बताया भगवान

Nil dhankar
13 Sept 2022 12:54 PM IST
मंत्री कवासी लखमा ने सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लिए बताया भगवान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार में आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिय है। लखमा में सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लिए भगवान बताया है। मंत्री कवासी लखमा ने दावा किया कि सीएम भूपेश बघेल के कोई पूर्वज आदिवासी रहे होंगे। सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लिए भगवान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो देवगुड़ी की पूजा कर रहे हैं, इसी से बस्तर में जमकर बारिश हो रही है।

इसके साथ ही मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा दावा किया कि उनके गणपति की पूजा करने से ही बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी हटी हैं। जब उनसे पूछा गया कि घर पर गणपति विसर्जन के दौरान क्या मांगा? इस पर उन्होंने कहा कि हम भगवान से कुछ नहीं मांगे। प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी अपने आप हट गई उनको पता ही नहीं चला।

कवासी लखमा ने का कि यह ढोंग रचने वाले लोग हैं हम भगवान को मानने वाले लोग हैं। भगवान की असली पूजा करने से यही परिणाम मिला, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाले है, हम वोट के लिए भगवान गणेश नहीं बिठाते। समाज के विकास के लिए गणेश बिठाते हैं। बीजेपी की तरह भगवान राम को वोट का एजेंडा नहीं बनाते हैं।

Next Story