छत्तीसगढ़
मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में किया इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का लोकार्पण
jantaserishta.com
28 Jan 2023 8:30 AM IST

x
सुकमा: कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा प्रवास के दौरान छिन्दगढ़ में नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का लोकार्पण किया। बैडमिंटन खिलाड़ियों के मांग पर छिन्दगढ़ में 70.86 लाख की लागत से स्टेडियम का निर्माण किया गया। इस स्टेडियम के निर्माण से खेल प्रेमियों के अभ्यास और टूर्नामेंट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने में सहूलिय होगी। लोकार्पण अवसर पर श्री लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था में समूचित सुधार किया गया है। अब छिन्दगढ़ में भी बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण किया गया है। बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। जिससे बच्चे स्वस्थ और तंदरूस्त रहकर पढ़ाई में ध्यान देंगे और बड़े होकर कलेक्टर, एसपी जैसे प्रशासनिक पदों पर काबिज होकर देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही खेल गतिविधियों के क्षेत्र में भी आगे आएंगे।
मंत्री श्री लखमा ने शासन की योजनाओं की जानकारी देकर गोठानों में अधिक से अधिक गोबर, गोमूत्र खरीदी हो इसके लिए आमजनों को प्रेरित किया। किसानों की सुविधा के लिए छिंदगढ़ विकासखंड में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या में भी वृद्धि की गई है। छिन्दगढ़ में नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य करण देव सिंह, ग्राम पंचायत छिंदगढ़ के सरपंच संजना नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





