छत्तीसगढ़

शादी घर झूमे मंत्री कवासी लखमा, मंत्री के यहां हुई हल्दी रस्म

Nil dhankar
29 Jan 2023 11:50 AM IST
शादी घर झूमे मंत्री कवासी लखमा, मंत्री के यहां हुई हल्दी रस्म
x

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर इन दिनों शादी की शहनाई गूंज रही है. मंत्री भगत के मंझले बेटे आशीष भगत की शादी 30 जनवरी को होने जा रही है. शनिवार को हल्दी का रस्म हुई. इस दौरान आशीष भगत को आशीर्वाद देने प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा मंत्री अमरजीत भगत के घर पहुंजे. बच्चों के आग्रह पर मंत्री कवासी लखमा और मंत्री अमरजीत भगत जमकर थिरके.

वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत में बीते दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सप्तगिरि उल्का, चंदन यादव सहित कैबिनेट साथियों ने मंत्री भगत के निवास पहुंचकर उनके आशीष सहित पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी थी. आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने डांस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कुछ छात्राएं पुलिस ग्राउंड में डांस प्रैक्टिस कर रही थीं. इस बीच कवासी लखमा भी उन छात्राओं के बीच पहुंचे और उनके साथ डांस करने लगे. मंत्री लखमा छात्राओं के साथ काफी देर तक थिरकते रहे. दिसंबर 2022 में हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के मौके पर भी कवासी लखमा डांस करते हुए जश्न मनाते नजर आए थे. अप्रैल 2022 में राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे कवासी लखमा मौका पाकर डांस करने लगे थे, जिसकी खूब चर्चा हुई.

Next Story