भारत

मंत्री कपिल पाटिल ने दिया विवादित बयान, तिरंगा को लेकर कही ये बात

Janta Se Rishta Admin
8 Nov 2022 8:20 AM GMT
मंत्री कपिल पाटिल ने दिया विवादित बयान, तिरंगा को लेकर कही ये बात
x

मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो सकता है. बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर हम नहीं जागे तो एक दिन तिरंगे पर चांद होगा और जाग गए तो चांद पर तिरंगा होगा. दरअसल, मुंबई से सटे भिवंडी शहर में 7 नवंबर को बागेश्वर धाम सरकार का कार्यकम था.

इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कपिल पाटिल ने कहा, ''मैं न धर्म की बात करूंगा, न राजनीति की बात करूंगा. मैं हमेशा कहता हूं कि जात, पात, धर्म, पंथ इससे उठकर अगर कोई है तो वो इंसानियत का धर्म है. फिर भी एक बात जरूर कहूंगा. हम लोग हिंदुस्तान में रहते हैं. महाराज जी (बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री) हमें जगाने आए हैं. हम अगर वक्त पर जाग जाएंगे तो अच्छी बात है...नहीं जागेंगे तो एक दिन तिरंगे में चांद दिखाई देगा. अगर वक्त पर जागेंगे तो एक दिन चांद पर तिरंगा लहराएंगे.''

इस दौरान पाटिल ने प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी पार्टी के बारे में नहीं सोचते, वो देश के हर व्यक्ति के बारे में सोचते हैं. कपिल पाटिल ने कहा, ''देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच यही है. वो पार्टी के बार में नहीं सोचते. बल्कि, देश के हर इंसान के बारे में सोचते हैं. इसलिए वो कहते हैं कि मेरे देश के 130 करोड़ देश वासियों. उसमें सभी धर्म के लोग आते हैं. उसमें हमारे मुसलमान भाई भी आ गए...जैन भाई भी आ गए, बौध भी आ गए, सिख भी आ गए. जितने धर्म हमारे देश में हैं...सभी धर्म के लोग इसमें आ गए.''


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta