छत्तीसगढ़
जिला मुख्यालय के अतिवर्षा प्रभावित ईलाकों का प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित विधायक अटामी ने लिया जायजा
Shantanu Roy
27 Aug 2025 10:42 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय में विगत रात्रि में भारी वर्षा से हुए क्षति का आंकलन हेतु जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी द्वारा मुख्यालय के वर्षा प्रभावित क्षेत्र जैसे सुरभि कालोनी एवं जीएडी कालोनी तथा नये रेस्ट हाऊस सहित अन्य मोहल्लों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला प्रशासन द्वारा राहत के फौरी उपायों तथा प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि जिले में अतिवृष्टि से हुई क्षति के लिए आंकलन के लिये तहसीलदारों एवं पटवारियों के द्वारा सर्वे कार्य साथ ही जिले में 27 राहत शिविर बनाये गयें हैं। जहां जिले की आपदा राहत टीम अलर्ट मोड पर तैनात है। आश्रय स्थलों में लोगों के लिये भोजन,पेयजल,कपड़े,बिस्तर,इत्यादि के भी पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है। प्रशासन की प्राथमिकता सर्वप्रथम लोगों को प्राथमिक राहत पहुंचाना है। तत्पश्चात उनके क्षति के आंकलन कर शीघ्र-अतिशीघ्र मुआवजा देने की कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





