छत्तीसगढ़

मंत्री गजेंद्र यादव ने संभाला मंत्रालय का कार्यभार, जनमानस से की आत्मीय भेंट

Shantanu Roy
29 Aug 2025 10:15 PM IST
मंत्री गजेंद्र यादव ने संभाला मंत्रालय का कार्यभार, जनमानस से की आत्मीय भेंट
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में अपने नियमित कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की तथा आगामी कार्य योजनाओं पर प्रारंभिक चर्चा की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंत्री यादव ने कार्यालय में उपस्थित आमजन और आगंतुकों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा और योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए।


ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। जनमानस ने मंत्री के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की गति तेज होने की उम्मीद जताई। मंत्री यादव ने कहा कि वे आम जनता की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के साथ सुनेंगे और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Next Story