छत्तीसगढ़

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव

Shantanu Roy
11 Nov 2026 9:24 PM IST
गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
x
छग
Durg. दुर्ग। दीपावली पर्व के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच स्‍कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कसारीडीह सिविल लाइन एवं डिपरापारा में आयोजित पारंपरिक गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किये। कसारीडीह सिविल लाइन से निकली पारंपरिक गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा में शामिल होकर मंत्री श्री यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ इस पावन पर्व की खुशियाँ साझा कीं। वहीं डिपरापारा में आयोजित गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में पूजा-अर्चना कर लोक आस्था और परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट किये। इस दौरान उन्होंने दुर्ग के परिवारजनों से भेंट-मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और सभी से मुलाकात किये।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। दीपावली जैसे पर्व अपनों के बीच खुशियाँ बाँटने, बड़ों का आशीर्वाद लेने और समाज के हर वर्ग के साथ आत्मीयता से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। मंत्री श्री यादव ने कहा कि दुर्ग की पहचान यहां की जीवंत सामाजिक परंपराओं, सांस्कृतिक आयोजनों और आपसी आत्मीयता से है। दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में आयोजित गौरा-गौरी पर्व में लोगों का उत्साह, श्रद्धा और सहभागिता हमारी लोकसंस्कृति की मजबूती को दर्शाती है। जनप्रतिनिधि के रूप में ऐसे आयोजनों में शामिल होकर अपने परिवारजनों के बीच समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना उनके लिए सदैव विशेष अनुभूति का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, बड़ों का आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों का विश्वास ही जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान करता है।
Next Story