छत्तीसगढ़

मंत्री गजेंद्र यादव ने उरला रेलवे फाटक तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Nil dhankar
7 Dec 2025 11:36 AM IST
मंत्री गजेंद्र यादव ने उरला रेलवे फाटक तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
x

भिलाई। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ओम परिसर से उरला रेलवे फाटक तक तथा परेतिन चौक से उरला रेलवे फाटक तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ स्थल निरीक्षण किया।

शहर में निरंतर बढ़ रहे यातायात दबाव को नियंत्रित कर आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 10 एवं 12 को जोड़ने हेतु प्रस्तावित एप्रोच रोड के निर्माण का भौतिक निरीक्षण एवं तकनीकी आकलन किया गया। मौके पर सभी संभावित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई तथा अनुमानित लागत (इस्टीमेट) बनाकर इसे आगामी बजट में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र, पार्षद नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश ताम्रकार, शेखर चंद्राकर, अजीत वैद्य, युवराज कुंजाम, कमल देवांगन, गोविन्द देवांगन, रेशमा सोनकर, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, दिनेश देवांगन, अमित पटेल और महेश देवांगन उपस्थित रहे।

Next Story