छत्तीसगढ़
मंत्री गजेंद्र यादव ने किया साइकिल वितरण, बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
Shantanu Roy
25 Sept 2025 8:44 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए शिक्षा का सशक्त माध्यम बन गई है। इसी क्रम में आज दुर्ग जिले के लिटिया सेमरिया कन्या उच्च माध्यमिक शाला में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए। मंत्री यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना केवल साइकिल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को नई दिशा देने वाली पहल है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए विद्यालय तक पहुँचना कठिन हुआ करता था, लेकिन अब साइकिल की सुविधा मिलने से वे सहजता से स्कूल पहुंच पा रही हैं और पढ़ाई में निरंतर प्रगति कर रही हैं।
दुर्ग जिले के लिटिया सेमरिया कन्या उच्च माध्यमिक शाला में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
— Gajendra Yadav (@GajendraYdvBJP) September 25, 2025
सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए शिक्षा का सशक्त माध्यम बनी है। इस योजना के माध्यम से छात्राएँ न केवल विद्यालय तक सुगमता से पहुँच पा रही हैं,… pic.twitter.com/1iDeyeZ6r2
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार का संकल्प है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध हो। शिक्षा ही वह आधार है जिस पर प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होगा। मंत्री यादव ने इस अवसर पर छात्राओं से आत्मविश्वास और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइकिल से केवल यात्रा का साधन ही नहीं मिलता, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की राह भी दिखाती है। छात्राओं को इससे शिक्षा के साथ-साथ समय की बचत भी होती है, जिससे वे अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष बीरबल पटेल, महामंत्री सूरज देशमुख, मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पटेल, महामंत्री राहुल उमरे, सेवा पखवाड़ा सहसंयोजक नकुल साहू, तोरन डहरिया, विद्यालय परिवार, क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर मंत्री यादव और जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह की योजनाओं से छात्राओं की उपस्थिति और परिणामों में सकारात्मक सुधार हो रहा है। छात्राओं ने भी साइकिल मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि अब वे आसानी से विद्यालय आ-जा सकेंगी। साथ ही उनके परिवारों पर भी आर्थिक बोझ कम होगा। छात्राओं ने सरकार और मंत्री को धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम न केवल साइकिल वितरण तक सीमित रहा, बल्कि यह ग्रामीण शिक्षा और बेटियों के भविष्य को लेकर सरकार की गंभीरता का प्रतीक भी बना। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से अब तक हजारों छात्राओं को लाभ मिल चुका है और सरकार का प्रयास है कि आने वाले वर्षों में यह संख्या और भी अधिक हो। इस योजना का सीधा असर ग्रामीण अंचल की शिक्षा व्यवस्था और बेटियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
Tagsदुर्ग समाचारगजेंद्र यादवसरस्वती साइकिल योजनासाइकिल वितरण कार्यक्रमग्रामीण शिक्षाबेटियों की आत्मनिर्भरतागुणवत्तापूर्ण शिक्षाभाजपा सरकारलिटिया सेमरिया कन्या शालाछात्राओं को लाभDurg NewsGajendra YadavSaraswati Cycle SchemeCycle Distribution ProgramRural EducationSelf-reliance of daughtersQuality EducationBJP GovernmentLitiya Semriya Girls SchoolBenefits to girl students
Next Story





