छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मां सर्वेष्वरी के किये दर्शन

Shantanu Roy
17 Jun 2022 5:38 PM GMT
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मां सर्वेष्वरी के किये दर्शन
x
छग

जशपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उन्होंने मनोरा विकासखंड के सोगडा आश्रम पहुंचकर मां सर्वेश्वरी के दर्शन करके पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं यहां के किसान चाय, काजू, मिर्च, टमाटर एवं अन्य फसलों की अच्छी पैदावार कर रहें हैं। किसानों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को शहरों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद पी.एल. पुनिया, संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक यूडी मिंज, विधायक जशपुर विनय भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष कल्पना लकड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हीरूराम निकुंज, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, सूरज चौरसिया, मनमोहन भगत और निलेश सिंह उपस्थित थे।

Next Story