छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

jantaserishta.com
6 Aug 2023 8:18 AM IST
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
x
रायपुर: नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 6 अगस्त रविवार को विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. डहरिया सवेरे 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे खरोरा में नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। खरोरा से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ग्राम चटौद में आंतरिक मार्ग, सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कमरा एवं रंगमंच निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. डहरिया ग्राम चटौद से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 2.30 बजे चंदखुरी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात् मंत्री डॉ. डहरिया अपरान्ह 3.30 बजे चंदखुरी से प्रस्थान कर शाम 4 बजे आरंग में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story