छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने की पूर्व सांसद पी. एल.पुनिया से मुलाकात

Shantanu Roy
15 Sept 2021 3:34 PM IST
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने की पूर्व सांसद पी. एल.पुनिया से मुलाकात
x

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने आज नई दिल्ली गए और दिल्ली में कई बड़े नेताओ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। वही दूसरी तरफ बड़े नेताओं से लॉबिंग कर रहे। राजनितिक पंडितों को अभी अनुमान नहीं है कि शिव डहरिया अभी कौन सी रणनीति के तहत दिल्ली आये है और अंदर की बात क्या है और दिल्ली जाने के पीछे उनका असली मकसद क्या है ? राजनीतिक गलियारों में खलबली और चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी तारतम्य में पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एवं प्रदेश प्रभारी पी. एल. पुनिया से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ. डहरिया और श्री पुनिया के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। जनता से रिश्ता के संवाददाता शांतनु रॉय ने जब सच्चाई जानने के लिए मंत्री शिव कुमार डहरिया से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके द्वारा फोन कॉल रिसीव नहीं किया गया।

Next Story