छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कल बलरामपुर दौरे पर

Nil dhankar
22 Dec 2022 7:53 AM IST
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कल बलरामपुर दौरे पर
x

बलरामपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कल बलरामपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंत्री डॉ. टेकाम आज रात्रि 9.15 बजे रायपुर से बैकुण्ठपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 23 दिसम्बर को सुबह 5.15 बजे बैकुण्ठपुर से बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से सुबह 11.45 बजे ग्राम स्याही जाएंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर 12 बजे ग्राम स्याही में विद्युत सब-स्टेशन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.45 बजे नगर पंचायत वाड्रफनगर के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.30 बजे वाड्रफनगर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story