
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। महासमुंद जिले में 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 79 वर्ष पूरा होने के साथ ही 80 वें स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के मंच में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री दयालदास बघेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मंच पर मौजूद थे।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदर ईश्वर साहू के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, वन विभाग, सीनियर एवं जूनियर डिवीजन एन.सी.सी, एन.एस.एस महाविद्यालय एवं विद्यालय, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 10 टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि मंत्री श्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं हर्ष के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर का परिचय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बघेल ने जिले में निवासरत 19 शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ 170 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में 12 विद्यालयों के 827 विद्यार्थियों ने योग विधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और परम्परा तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे पोशाकों में सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में 6 शालाओं के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी के देशभक्ति गीतों की शानदार संगीतमयी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर मचेवा एवं तृतीय स्थान शासकीय डी.एम.एस. महासमुंद ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बघेल ने परेड में उत्कृष्ट मार्च पास्ट करने वाले टुकड़ियों को सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ सशस्त्र बल समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, तृतीय स्थान पर नगर सेना महिला प्लाटून रहा। इसी तरह परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान पर सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., द्वितीय एन.एस.एस. महाविद्यालय एवं तृतीय स्थान पर जूनियर डिवीजन एन.सी.सी. रहा। साथ ही परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान पर एन.एस.एस. आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल, द्वितीय रेडक्रॉस आशी बाई गोलछा उ.मा. विद्यालय एवं तृतीय स्थान प्राप्त स्काउट कनिष्ठ समूह को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदार एवं सहायक उप निरीक्षक साइमा अम्बिलकर को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य मंच में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छ.ग. बीज नगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ इंद्रजीत सिंह गोल्डी, बास्केट बाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर सहित पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद, वनमण्डलाधिकारी श्रीनिवास टी.एन., रवि कुमार साहू तथा गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान के तहत ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ थीम पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सेल्फी जोन में नागरिकों ने अपना सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता निभाई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





