छत्तीसगढ़

मंत्री दयालदास बघेल ने गोपालों के टोलियो के साथ मनाया जन्माष्टमी

Nil dhankar
28 Aug 2024 10:16 AM IST
मंत्री दयालदास बघेल ने गोपालों के टोलियो के साथ मनाया जन्माष्टमी
x

बेमेतरा। मंत्री दयालदास बघेल ने गोपालों के टोलियो के साथ जन्माष्टमी मनाया। कल मंत्री मंत्री दयालदास बघेल नवागढ़ पहुंचे थे जहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाल गोपालों की टोलियां निकली थी। जिसमें भजन-कीर्तन भी हुआ।

संबलपुर में चलाया भाजपा सदस्यता अभियान

बता दें कि मंत्री दयालदास बघेल संबलपुर में आयोजित मारो मंडल की भाजपा सदस्यता अभियान –2024 के बैठक में शामिल हुए। बता दें कि सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के लिए आज वार रूम की शुरुआत की गई है। इस वार रूम के माध्यम से प्रदेश में सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर बनाई गई रणनीति पर नजर रखी जाएगी, जिससे प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।



Next Story