छत्तीसगढ़

अवैध शराब कारोबार पर मंत्री दयाल दास बघेल सख्त

SHIDDHANT
6 May 2026 10:53 PM IST
अवैध शराब कारोबार पर मंत्री दयाल दास बघेल सख्त
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: अवैध शराब कारोबार को लेकर नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहरेगा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के दौरान बड़ा मामला सामने आया। क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने मंच से ही जिला आबकारी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और सात दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और उन्होंने मंत्री के सामने गांव में बढ़ते अवैध शराब कारोबार की शिकायत रखी। महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे सामाजिक माहौल खराब हो रहा है और परिवारों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
शिकायत सुनने के बाद मंत्री दयाल दास बघेल ने मौके पर मौजूद आबकारी अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि मोहरेगा क्षेत्र में तत्काल छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब बिक्री को रोका जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर इस समस्या पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए। मंत्री ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि गांव-गांव से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आबकारी अधिकारी को सात दिन का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, अन्यथा स्थिति गंभीर मानी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और महिलाओं की शिकायतों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए। अब देखना होगा कि मंत्री के निर्देश और अल्टीमेटम के बाद अवैध शराब कारोबार पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।
Next Story