छत्तीसगढ़
मंत्री अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
Nil dhankar
23 Jan 2022 10:32 PM IST

x
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने सभी बालिकाओं को 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बालिकाओं की मूल सुविधाओं, सम्मान और आजादी के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके प्रति भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के लिए अनुकूल वातावरण और नए अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ और पोषण के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि परिवार और समाज को भी बेटियों के साथ मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है।
Next Story





