छत्तीसगढ़

मंत्री अमरजीत भगत ने की राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात

Nil dhankar
7 Dec 2022 5:54 PM IST
मंत्री अमरजीत भगत ने की राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात
x

रायपुर। आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर मंत्री अमरजीत भगत ने आदिवासी प्रतिनिधि मंडल के साथ राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मंत्री ने बताया कि राज्यपाल ने बहुत जल्द कानूनी सलाह के बाद हस्ताक्षर करने का आश्वासन दिया है.

मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आज आदिवासी समाज के प्रतिनिधि के साथ राज्यपाल से मुलाक़ात कर आरक्षण पर चर्चा की. बातचीत सकारात्मक रहा है. उन्होंने जिस तरह से आश्वासन दिया है, लग रहा है आरक्षण का फ़ायदा लोगों को बहुत जल्द मिलेगा.

मंत्री ने कहा कि आरक्षण समस्या को देखते हुए तत्काल सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर विधानसभा में विधेयक पेश किया और विधानसभा में पारित कर उसी रात राज्यपाल के पास लाया गया है. अब तक हस्ताक्षर नहीं होने के कारण विभिन्न तरीकों की समस्या उत्पन्न हो रही है.

Next Story