![मिनी माता की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई मिनी माता की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/11/1883975-untitled-79-copy.webp)
रायपुर। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के व्दारा आज दिनांक 11.08.2022 को छत्तीसगढ की प्रथम महिला गुरूमाता ममतामयी मिनी माताजी की 50वीं पुण्यतिथि मिनीमाता चौक दुर्ग में सुबह 10;30 बजे दुर्ग में मनायी गई। श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए दुर्ग शहर विधायक ने मिनीमाता के जीवन में प्रकाश् डालते हुए कहा कि 1952 में पहली बार लोकसभा जीत कर सदस्य (सांसद) निर्वाचित हुई और लगातार 5 बार सांसद निवाचित हुई और छुआछुत, दहेज महिला अत्याचार को रोकने की भरकस प्रयास किया व सभी वर्गो को साथ लेकर चलने की क्षमता साहस उक्त ममतामयी मिनीमाता में थी हम उनकी स्मरण को नहीं भुल सकेंगे, 1972 मे प्लेन दुर्घटना में उनका निधन हो गया।
कार्यक्रम का संचालन छ.ग.प्रदेश महामंत्री राजन खुटेल अ.जा.विभाग व आभार प्रदर्शन अलख नवरंग प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति छ.ग. व्दारा किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप विधायक दुर्ग शहर, संगीता सिन्हा विधायक बालोद, डोमनलाल कोर्सेवाड पूर्व विधायक, आर.एन.वर्मा,श्री गया पटेल, राजन खुटेल, अलख नवरंग, चन्द्रशेखर बंजारे, निर्गुण जोशी,राजकुमार पाली, आनंद कपूर ताम्रकार, एनी पीटर, सदाबहार शिल्पी, विकास यादव, बृजमोहन तिवारी,सी.पी.जांगडे सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)