
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: अवैध खनन और रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार तेज हो रहा है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश के बाद विभागीय स्तर पर सख्त निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने तीन चैन माउंटेन मशीनों को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और रायपुर जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने तहसील आरंग के ग्राम हरडीडीह स्थित महानदी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मशीनों के जरिए अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जाना पाया गया। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत तीन चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील कर दिया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कार्रवाई के दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम और जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, अवैध उत्खनन पर नियंत्रण के लिए लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा रही है, जिससे माफियाओं पर प्रभावी दबाव बना है। स्थानीय स्तर पर भी इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और राजस्व नुकसान रोकने के लिए भविष्य में भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
Tagsअवैध रेत उत्खननरायपुर खनिज विभागमहानदी रेत खननआरंग कार्रवाईविष्णु देव सायचैन माउंटेन मशीन जब्तखनिज उड़नदस्ताछत्तीसगढ़ अवैध खननरेत माफियाखान एवं खनिज अधिनियमIllegal sand miningRaipur Mineral DepartmentMahanadi sand miningArang actionVishnu Dev SaiChain mountain machine seizedMineral Flying SquadChhattisgarh illegal miningsand mafiaMines and Minerals Act
Next Story





