छत्तीसगढ़
मकान में मिला लाखों का पटाखा, कॉलोनीवासियों में मचा हड़कंप
Shantanu Roy
24 Oct 2022 10:55 AM GMT

x
पुलिस ने किया जब्त
धमतरी। कॉलोनी के एक मकान से बड़ी मात्रा में पटाखा मिला है, जिसे अवैध रूप से भंडारण कर रखा गया था, जिसे जप्त कर पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को विवेकानंद कॉलोनी गली नम्बर 3 के एक मकान से लाखों का पटाखा जपत किया गया है। जोकि अवैध रूप से वहां रखा हुआ था। ईधर पुलिस की इस कार्यवाही से कॉलोनी में हड़कंप मच गया था। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि चंद रुपयों के चक्कर में लोगों की सुरक्षा के साथ खेला गया है।
रिहायशी इलाके में इतनी मात्रा में पटाखा रखने से कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी, जिसे नजरअंदाज किया गया है। विदित हो कि शहर में इस इलाके के अलावा भी कुछेक अन्य रिहाइशी इलाकों में अवैध पटाखा डंप कर रखा गया ,है जिससे भी लोगों को खतरा है। उन जगहों पर भी पुलिस कार्यवाही की दरकार है। बहरहाल इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि बगैर किसी सुरक्षा के कार्टून और बोरियों में भरकर तीन लाख तेरह हजार से अधिक का पटाखा रखा गया था, जिसे जप्त कर पटाखा मालिक हरेश साधवानी पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Next Story