छत्तीसगढ़

मिल मजदूर की हत्या, पत्थर से उतारा गया मौत के घाट

Nil dhankar
15 May 2024 12:09 PM IST
मिल मजदूर की हत्या, पत्थर से उतारा गया मौत के घाट
x
छग

बलौदाबाजार। जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भाटापारा शहर में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. वहीं एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में बीती रात माता देवालय वार्ड के शांतिनगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अखिलेश यादव की रक्त रंजित लाश मिली. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक मिल में मजदूरी का काम करता था.

मामले में थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है. पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अखिलेश यादव की लाश पड़ी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई.


Next Story